Jharkhand News :- 12 फरवरी को जाएंगे झारखंड, 2019 के विधानसभा चुनाव में 7 सीटों पर मिली थी जीत

Jharkhand News :- 12 फरवरी को जाएंगे झारखंड, 2019 के विधानसभा चुनाव में 7 सीटों पर मिली थी जीत

Share
Link copied

Jharkhand News

Drishti  Now , Ranchi

लालू प्रसाद स्वस्थ्य हो चुके हैं। कुछ दिनों बाद वह सिंगापुर से दिल्ली लौटने वाले हैं। इस बीच लालू प्रसाद ने यह साफ कर दिया है कि RJD को आगे बढ़ाने की बड़ी जवाबदेही तेजस्वी यादव के कंधों पर है। उन्हें ही RJD को एक ताकतवर सामाजिक न्याय पार्टी बनाकर बीजेपी के खिलाफ देश भर में आगे बढ़ाना है।

यहीं वजह है कि दिल्ली में भव्य तरीके से RJD ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक की थी। तेजस्वी यादव RJD को राष्ट्रीय स्तर पर ताकत देने के अभियान में लगे भी हुए हैं। वह 12 फरवरी को संगठन को मजबूती करने के लिए झारखंड जाने वाले हैं। बता दें कि पूर्वोत्तर राज्यों पर भी तेजस्वी यादव की नजर है। नागालैंड में RJD ने अब तक पांच प्रत्याशी मैदान में उतारा दिया है।

एक विधायक जीते पर नियम छोड़ हेमंत सोरेन ने मंत्री पद दिया

झारखंड पर गौर करें तो वहां RJD के एक विधायक सत्यानंद भोक्ता हैं। वे हेमंत सरकार में श्रम संसाधन मंत्री हैं। वर्ष 2019 के विधानसभा चुनाव में वहां बीजपी के खिलाफ झामुमो, कांग्रेस और राजद ने मिलकर महागठबंधन राजनीति की। RJD को चुनाव लड़ने के लिए 7 सीटें मिलीं। लेकिन RJD की कमजोरी ही दिखी और महज एक सीट पर ही RJD की जीत हुई।

हेमंत सोरेन ने महागठबंधन की सरकार बनाई। लेकिन RJD की ताकत उस समय दिखी जब मंत्री पद के लिए चार-एक का फॉर्मूला तय होने के बावजूद इस फॉर्मूला से अलग हटकर हेमंत सोरेन ने दरियादिली दिखाते हुए एक विधायक वाली पार्टी RJD को अपनी सरकार में एक मंत्री पद दिया।

दूसरी पार्टियों में चले गए अन्य जनाधार वाले नेताओं की घर वापसी करायी जा सकती है

तेजस्वी यादव शुरुआती समय में माह के अंतिम शनिवार को झारखंड जाते थे और वहां संगठन के नेताओं के साथ मीटिंग करते थे। लेकिन वह सिलसिला भी खत्म हो गया। वे कुछ महीनों से बिहार में सरकार बनाने और उसे ठीक से चलाने की व्यस्तता में रहे हैं इसलिए भी हो सकता है कि झारखंड पर ध्यान नहीं दे पा रहे। लेकिन अब तेजस्वी के टारगेट पर झारखंड है। वह 12 फरवरी को झारखंड में RJD को मजबूत बनाने का पूरा खाका लेकर जा रहे हैं। जिला स्तर और उससे नीचे तक RJD को ताकतवर बनाने की रणनीति तैयार है।

झारखंड के नेताओं से इस पर रायशुमारी होनी है। बता दें नवंबर 2022 को RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद ने संजय सिंह यादव को झारखंड का नया अध्यक्ष बनाया था। पूर्व सांसद घूरन राम जैसे नेताओं को फिर से पार्टी में तरजीह दी गई थी। उन्हें RJD का राष्ट्रीय सचिव बनाया गया था। तेजस्वी इस रणनीति पर भी काम करेंगें कि पिछले कुछ वर्षों में RJD को छोड़ जो जनाधार वाले नेता अन्य पार्टियों में चले गए हैं उन्हें कैसे अपनी तरफ लाया जाए।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow