ramgarh upchunav

रामगढ विधानसभा उपचुनाव को लेकर एनडीए की बैठक, तीन वर्षों में विकास कार्यों से रामगढ़ की जनता वंचित, सिखाएगी सबक : Roshan Lal

Roshan Lal

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Prerna  Chourasia

Drishti  Now Ranchi

आजसू पार्टी के जिला कार्यालय में रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव को लेकर एनडीए की बैठक हुई। इसमें भाजपा,आजसू और राष्ट्रीय लोजपा पार्टी के नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए। यहां एनडीए के सभी घटक दलों ने एकजुटता के साथ चुनाव लड़ने का संकल्प लिया। यहां आजसू के बड़कागांव विधानसभा प्रभारी व केंद्रीय महासचिव रोशन लाल चौधरी ने कहा कि एनडीए के दल मिलकर चुनाव लड़ेंगे। पिछले 3 वर्षों में विकास से वंचित रामगढ़ से जनता को अवगत कराएंगे।

भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण मेहता ने कहा कि भाजपा और राष्ट्रीय लोजपा के कार्यकर्ता संगठित होकर चुनाव लड़कर जितने का काम करेंगे। भाजपा के कार्यकर्ता तन मन धन से संगठित होकर चुनाव में कार्य करेंगे। राष्ट्रीय लोजपा के युवा प्रदेश अध्यक्ष रंजीत राम ने कहा कि पिछले चुनाव की गलतियों को नहीं दोहराते हुए चुनाव जीतने का काम करेंगे। मौके पर आजसू जिलाध्यक्ष दिलीप दांगी, राजू कुशवाहा, खीरोधर साहू, छोटन सिंह, अमितेश सिंह, सनी कुशवाहा, शिव कुमार महतो, मनोज गिरी, राज सौरव शेखर, बबलू साहू, अशोक कुमार, गणेश प्रसाद, राजेंद्र महतो, विजय साहू, लालचंद महतो, मनोज कुमार, विमल बुधिया, कुलदीप साहू, नित्यानंद महतो, दिवाकर नायक, दशरथ चौधरी, अरुण अग्रवाल, कुलदीप वर्मा, सुरेश पटेल, दिलीप महतो, रचिया महतो, हरी रत्नम साहू, अशोक राम बेदिया, चंद्रमणि देवी, लक्ष्मी देवी, पिंकी देवी, अनुपमा सिंह, बसुध तिवारी, संजीव कुमार बावला, दिलीप सिंह, दीनदयाल कुमार, संतोष शर्मा, प्रवीण कुमार सोनू, धीरज साहू, विजय जायसवाल, नरेंद्र चंचल, कुमेल उरांव, विनोद राम, सैयद किरमानी सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।

Share via
Share via