Ranchi News :- आदिवासी बचाओ महारैली 5 मार्च को होगी , आदिवासी संगठन ने तैयारी को लेकर की चर्चा

Ranchi News :- आदिवासी बचाओ महारैली 5 मार्च को होगी , आदिवासी संगठन ने तैयारी को लेकर की चर्चा

Share
Link copied

Ranchi News

Prerna  Chourasia

Drishti  Now , Ranchi

आदिवासी समन्वय समिति के तत्वाधान में धुमकुड़िया सभागार करमटोली में विभिन्न आदिवासी संगठनों के प्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में 5 मार्च को मोरहाबादी मैदान में आयोजित आदिवासी बचाओ महारैली की पुरजोर तैयारी और सफलता को लेकर चर्चा की गई। प्रतिनिधियों ने अब तक की तैयारी बैठक, जनसंपर्क, सभा, प्रचार-प्रसार की रिपोर्टिंग की।

इसमें निर्णय लिया गया कि अब तक जो झारखंड के जिन जिलों में जहां जनसंपर्क, बैठक प्रचार-प्रसार नही हुआ है, उन क्षेत्रों पर जोर दिया जाएगा। बैठक में पूर्व मंत्री देवकुमार धान ने कहा कि 5 मार्च की आदिवासी बचाओ महारैली आदिवासियत को बचाने और आदिवासी विरोधी ताकतों के खिलाफ हल्ला बोलने की रैली है। लक्ष्मी नारायण मुंडा ने कहा कि आदिवासियों के खिलाफ हमला बढ़ा है। आदिवासी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के सरकार में आदिवासी अपने हक-अधिकार के लिए लड़ने को मजबूर हैं। पूर्व मंत्री गीताश्री उरांव ने कहा कि आदिवासियों के जन मुद्दों पर पूरे आदिवासी समुदाय को एकजुटता दिखाना होगा।

प्रेमशाही मुंडा ने कहा कि आदिवासियों को संकटकालीन दौर से गुजर रहा है, इसके खिलाफ जनांदोलन ही रास्ता है, वहीं से आदिवासी जन समुदाय का वैकल्पिक राजनीति तय होगा। बैठक में आदिवासी समन्वय समिति के कार्यभार की कमेटी विस्तार किया गया। मौके पर लक्ष्मी नारायण मुंडा, अंजय तिर्की, अभय भुटकुंवर, अनिल टुडू, कुंदरुसी मुंडा, रमेश कुमार हेंब्रम व अन्य मौजूद थे।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow