हरदोई में पेट्रोल पंप पर हंगामा: बेटी ने पिता की बेइज्जती पर कर्मचारी पर तानी पिस्टल, मामला दर्ज
उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां एक युवती ने पेट्रोल पंप कर्मचारी पर पिस्टल तान दी। यह घटना कटरा बिल्हौर हाइवे पर देर रात एक पेट्रोल पंप पर हुई, जब युवती के पिता एहसान खान और कर्मचारी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जानकारी के अनुसार, अरीबा खान नाम की युवती अपने परिजनों के साथ पेट्रोल पंप पर CNG भरवाने पहुंची थी। इस दौरान कर्मचारी ने कथित तौर पर एहसान खान के साथ अभद्रता की और उन्हें धक्का दे दिया। यह देख अरीबा भड़क गई और उसने कार से रिवॉल्वर निकालकर कर्मचारी के सीने पर सटा दी। उसने धमकी दी कि “इतनी गोलियां मारेंगे कि घरवाले पहचानने से इनकार कर देंगे।”
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसमें अरीबा को कर्मचारी पर पिस्टल तानते देखा जा सकता है। वहां मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। पुलिस ने इस मामले में अरीबा खान, उनकी मां हुस्नबानो और पिता एहसान खान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही, रिवॉल्वर को जब्त कर लिया गया है।

















