सदर अस्पताल अत्याधुनिक सुविधाओं से हुआ लैस.

सदर अस्पताल अत्याधुनिक सुविधाओं से हुआ लैस.

Share
Link copied

गढ़वा : गढ़वा के स्थानीय विधायक सह सूबे के पेयजल स्वच्छता मंत्री मिथलेश ठाकुर ने जिले वासियों को स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक नया सौगात दी है। उन्होंने सदर अस्पताल को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस कर दिया है। आज मंत्री सदर अस्पताल पहुँच कर सबसे पहले सदर अस्पताल में पुलिस चौकी का उद्घाटन मंत्री ने किया। वहीं सदर अस्पताल में अल्ट्रासाउंड, स्पेशल न्यू बार्न केयरिंग यूनिट का उद्घाटन फीता काटकर किया।

सदर अस्पताल में एक कार्यक्रम आयोजित कर मंत्री ने कहाकि गढ़वा को राज्य के अग्रणी जिला बनाने का मेरा संकल्प है बहुत जल्द हम इसपर कामयाबी पाएंगे। हम काम मे विश्वास रखते है न कि दिखावे में। आज सदर अस्पताल में जो मशीनें लगी है उसका उपलब्ध हो। यहां के लोगो ने काफी प्यार दिया है यहां के लोगो के लिए मैं दिन रात एक कर दूंगा।

गढ़वा, वी के पांडे

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow