सफाई कर्मचारियों ने 12 सितंबर से हड़ताल पर जाने का ऐलान, दुर्गा पूजा से पहले बकाया मानदेय की मांग

सफाई कर्मचारियों ने 12 सितंबर से हड़ताल पर जाने का ऐलान, दुर्गा पूजा से पहले बकाया मानदेय की मांग

दुमका : झारखंड प्रदेश लोकल बॉडीज एंप्लॉय फेडरेशन नगर परिषद दुमका के बैनर तले सफाई कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर बड़ा ऐलान किया है। जिला अध्यक्ष संजीव कुमार राम और जिला मंत्री विजय कुमार दास के नेतृत्व में सफाई कर्मियों ने शहर में मशाल जुलूस निकाला और 12 सितंबर 2025 से हड़ताल पर जाने की घोषणा की।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सफाई कर्मचारियों ने दुर्गा पूजा त्योहार से पहले बकाया मानदेय के भुगतान सहित एक सूत्री मांग को लेकर आवाज बुलंद की। उनका कहना है कि त्योहारों के दौरान भी उन्हें समय पर मानदेय नहीं मिलता, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति प्रभावित हो रही है। जिला मंत्री विजय कुमार दास ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा, “सफाई कर्मी दिन-रात मेहनत करके शहर को स्वच्छ रखते हैं, लेकिन त्योहारों में भी मानदेय का भुगतान न होने से दुख होता है। हम नहीं चाहते कि दुर्गा पूजा जैसे महत्वपूर्ण त्योहार के दौरान हड़ताल हो, लेकिन मजबूरी में ऐसा कदम उठाना पड़ रहा है।”

जिला अध्यक्ष संजीव कुमार राम ने स्पष्ट किया कि जब तक मांगे पूरी नहीं होंगी, हड़ताल जारी रहेगी। कर्मचारियों की यह कार्रवाई शहर की सफाई व्यवस्था पर असर डाल सकती है, खासकर आगामी त्योहारों को देखते हुए। प्रशासन से अपील की गई है कि जल्द से जल्द बकाया भुगतान कर हड़ताल टालने का प्रयास किया जाए।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now