पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर बाबूलाल मरांडी ने साहिबगंज में प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि
साहिबगंज : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं वर्तमान में विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर साहिबगंज के सकरुगढ़ स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने पंडित दीनदयाल के अंत्योदय के दर्शन को याद करते हुए कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार इसी विचारधारा को आगे बढ़ा रही है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मरांडी ने कहा, “पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने देश को पहली बार अंत्योदय की अवधारणा दी, जिसमें समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति की जरूरतों पर जोर दिया गया। आज नरेंद्र मोदी की सरकार हर वर्ग की चिंता कर रही है। गरीबों को घर, शौचालय, गैस, बिजली, पानी और अनाज उपलब्ध कराने की व्यवस्था यही सच्ची श्रद्धांजलि है पंडित जी के प्रति।”
कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व विधायक अनंत ओझा, किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री बजरंगी प्रसाद यादव, जिला अध्यक्ष गौतम यादव सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस मौके पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों पर चर्चा हुई और उनके योगदान को याद किया गया।
यह कार्यक्रम समर्पण दिवस के रूप में मनाया गया, जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूरे झारखंड में पंडित दीनदयाल के चिंतन को याद किया। साहिबगंज में यह आयोजन विशेष रूप से महत्वपूर्ण रहा, जहां नेता प्रतिपक्ष ने व्यक्तिगत रूप से भाग लिया।

















