FILE

सरोज हत्याकांड में तीन युवकों से पुलिस कर रही पूछताछ (SAROJ MURDER FOLLOWUP)

SAROJ MURDER FOLLOWUP

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हँसडीहा/अभिषेक कुमार”प्रफुल्ल

हंसडीहा थाना क्षेत्र के धनवै गांव निवासी सरोज मंडल हत्याकांड में शुक्रवार को हंसडीहा थाना में मृतक के पुत्र अजय कुमार ने अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।सरोज मंडल की हत्या बुधवार रात हंसडीहा से धनवै घर लौटने के दौरान कर दी गई थी। इधर पुलिस ने मामला दर्ज करने के साथ ही टेक्निकल सेल की मदद लेते हुए आरोपितों की धड़-पकड़ के लिए छापेमारी

तेज कर दी है। शक के घेरे में आए दो-तीन संदिग्धों को शुक्रवार को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। थाना प्रभारी आकृष्ट अमन ने बताया कि कांड में संलिप्त अपराधियों की पहचान हो गई है। जल्द सरोज मंडल हत्याकांड मामले का पर्दाफाश पुलिस कर देगी। पुलिस गंभीरता से इस केस का खुलासा करने में जुटी है। साथ ही सभी बिदुओं पर गहराई से जांच की जा रही हैं।

————————-

हंसडीहा चौक में लगने वाले अंतरराज्यीय अपराधियों की चौकड़ी पर नजर

———————————–

सरोज मंडल की हत्या में कहीं अंतरराज्यीय अपराधियों की मदद तो नहीं ली गई थी। पुलिस अपने जांच में इस बिदु पर भी काम कर रही है क्योंकि हंसडीहा चौक पर शाम ढलते ही शराब के बहाने से सीमावर्ती बिहार राज्य के अपराधियों का जमावड़ा प्रतिदिन लगता है। सरोज मंडल की बैठकी चाय के बहाने जिस जगह लगती थी उसी के आसपास अंतरराज्यीय अपराधियों का आना-जाना लगा रहता है। हंसडीहा में देर रात तक होटलों में खुलेआम शराब की उपलब्धता भी अपराधियों को आकर्षित करती है। यही कारण है कि पुलिस को भी लग रहा है कि सरोज मंडल की हत्या की पटकथा अचानक से नहीं लिखी गई होगी। इसके पीछे किसी तेज-तरार्र दिमाग काम कर रहा होगा। बहरहाल,हंसडीहा थाना की पुलिस इस चर्चित हत्याकांड में संलिप्त सभी लोगों की गिरफ्तारी को लेकर बारीकी से काम कर रही है।

——————————-

डीलर एसोसिएशन ने की अपराधियों पर कार्रवाई की मांग

————

जिले के सरैयाहाट प्रखंड अंतर्गत धनवै ग्राम के जन वितरण प्रणाली विक्रेता, सह फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन के प्रखंड अध्यक्ष व झारखंड प्रदेश संगठन के कार्यसमिति सदस्य जीवन प्रसाद मंडल के पुत्र सरोज मंडल की हुई जघन्य हत्या की घटना पर एसोसिएशन की जिला व प्रदेश कमेटी ने घोर निदा की है। एसोसिएशन ने प्रशासन से हत्याकांड की सघन जांच कराकर दोषियों को सजा दिलाने की मांग की है। कहा है कि इस अप्रत्याशित घटना से सिर्फ दुमका ही नहीं समस्त झारखंड के डीलर मर्माहत हैं। घटना की निदा करने

वालों में एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष ओंकारनाथ झा, राजेन्द्र प्रसाद साह,चंद्रेश्वर प्रसाद सिंह, सुनील कुमार झा,.नौशाद हसन, सुरेश प्रसाद, संजय कुंडू, नंदू प्रसाद, मोहन प्रसादभैय्या, महावीर मोदी, संजीव भगत, विनोद भगत, अब्दुस सलाम बजरंग अग्रवाल, रंजीत साह, लिलीबीटी मूर्मू समेत कई शामिल हैं।

Share via
Share via