20250917 213839

सरायकेला-खरसावां पुलिस ने नकली शराब के मिनी फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

आगामी दुर्गा पूजा त्योहार को देखते हुए सरायकेला-खरसावां पुलिस ने अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। इसी क्रम में नीमडीह थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर चांडिल के तेतलो गांव में छापेमारी कर नकली शराब की मिनी फैक्ट्री का पर्दाफाश किया। इस कार्रवाई में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया और भारी मात्रा में नकली शराब व निर्माण सामग्री बरामद की गई।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पुलिस अधीक्षक, सरायकेला-खरसावां के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, चांडिल के नेतृत्व में नीमडीह थाना पुलिस ने 16 सितंबर 2025 को अशोक गोप उर्फ विडियो गोप के घर पर छापेमारी की। इस दौरान एक टेंपो में भारी मात्रा में नकली अंग्रेजी शराब के साथ दो अभियुक्तों—निरंजन गोराई (भादुडीह, चांडिल) और प्रकाश कुमार गुप्ता (हलुदबनी, परशुडीह, जमशेदपुर) को रंगे हाथ पकड़ा गया। घर के अंदर से नकली शराब बनाने में उपयोग होने वाले स्प्रिट, लेबल, स्टिकर, बोतल के ढक्कन और अन्य सामान भी बरामद किए गए।

पूछताछ में अभियुक्तों ने खुलासा किया कि दुर्गा पूजा के दौरान शराब की बढ़ती मांग को देखते हुए वे नीमडीह और चांडिल थाना क्षेत्र में नकली शराब की सप्लाई कर रहे थे। पुलिस ने इस मामले में नीमडीह थाना कांड संख्या 53/2025 दर्ज किया, जिसमें बीएनएस-2023 की धारा 318(4), 338, 336(3), 340(2), 274, 275 और उत्पाद अधिनियम की धारा 47(ए), 47(बी), 47(सी), 52, 55 के तहत कार्रवाई की गई है। अन्य संलिप्त व्यक्तियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

Share via
Share via