16.12.2021 17.55.56 REC

शूटिंग चैंपियन व धनबाद की होनहार बेटी कोनिका लायक की कोलकाता में रहस्यमय परिस्थितियों में मौत

पूरे धनबादवासियों के लिए स्तब्धकारी और सनसनीखेज खबर है. शूटिंग चैंपियन कोनिका लायक की कोलकाता में रहस्यमय परिस्थिति में मौत हो गई है। यह खबर मिलते ही धनसार में शोक की लहर फैल गई। कोनिका की मां वीणा लायक और पिता पार्थो लायक कोलकाता पहुंच गए हैं। कोनिका का शव पोस्टमार्टम के बाद गुरुवार को धनसार उसके आवास अनुग्रह नगर धनसार लाया जाएगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इन्हे भी पढ़े :- झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में 16 दिसम्बर 2021 बांग्लादेश मुक्ति युद्ध-1971 के 50वीं वर्षगांठ को कांग्रेस मुख्यालय, रांची में मनाया गया ।

कोलकाता में ले रही थी ट्रेनिंग:
कोनिका कोलकाता के बाली में रहकर अंतरराष्ट्रीय स्तर के जयदीप कर्मकार शूटिंग एकेडमी में प्रशिक्षण ले रही थी। वह अक्टूबर 2021 में गुजरात में एक प्रतियोगिता में भाग लेने गई थी। इसके बाद वह पुन: कोलकाता आकर प्रशिक्षण लेने लगी। हालांकि, कोनिका की मौत कोलकाता में किस परिस्थिति में हुई है। यह स्पष्ट नहीं हो सका है। बुधवार की सुबह कोनिका के पिता के मोबाइल पर फोन आया कि कोनिका की तबीयत खराब है। यह सुनते ही कोनिका के पिता और मा कोलकाता के लिए रवाना हो गए। जब दोनों कोलकाता पहुंचे तो अपनी होनहार बेटी का शव देख दहाड़ मारकर रोने लगे. कोनिका ने सुबह व्हाट्सअप पर भगवान की फोटो का स्टेटस लगाया था. कोनिका की शादी भी तय हो चुकी थी. वह फरवरी 2022 में परिणय-सूत्र में बंधने वाली थी.
अभिनेता सोनू सूद ने दी थी जर्मन शूटिंग रायफ़ल

इन्हे भी पढ़े :- यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन (यूएफबीयू) के तत्वधान में रांची के मेन रोड स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के मुख्य शाखा मैं आज से बैंक की दो दिवसीय हड़ताल शुरू
बता दें कि राष्ट्रीय स्तर की शूटर कोनिका बेहद ही सामान्य परिवार से आती थी. उसके पास शूटिंग के लिए अत्याधुनिक शूटिंग रायफ़ल तक नहीं था. इसके बाद ग़रीबी और संसाधनों की कमी को देखते हुए मीडिया की ओर से ख़बर दिखाई गई थी और आर्थिक मदद के लिए ट्वीट किया गया था. ऐसे में अभिनेता सोनू सूद ने बिटिया कोनिका को अपने पैसे से जर्मन शूटिंग रायफ़ल ख़रीद कर दिया था. कोनिका से राज्य और देश को बहुत उम्मीद थी. आगे चलकर वे भी बिहार की विधायक बेटी शूटर श्रेयसी सिंह की तरह झारखंड और देश-दुनिया में नाम रौशन करेंगी, लेकिन धनबाद की बेटी कोनिका के आसामयिक मौत से एक बड़े सपने का दुःखद अंत हो गया.

Share via
Share via