20260226 204803

सिमडेगा में सनसनी: कुएं से अज्ञात 18 वर्षीय युवक का शव बरामद, हत्या की आशंका

शंभू कुमार सिंह 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

झारखंड के सिमडेगा जिले में एक बार फिर सनसनी फैल गई है। जलडेगा थाना क्षेत्र अंतर्गत पाहन टोली में उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय के पीछे स्थित एक कुएं से अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकाला। पुलिस हत्या की आशंका जता रही है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।

मृतक की उम्र लगभग 18 वर्ष बताई जा रही है। उसका रंग काला है और वह सफेद टी-शर्ट तथा काला हाफ पैंट पहने हुए था। शव बरामद होने के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव अपने कब्जे में ले लिया है। अभी तक युवक की पहचान नहीं हो पाई है।

पुलिस ने आसपास के थानों में सूचना भेजते हुए शव की पहचान के लिए अपील की है। पुलिस ने आमजन से अनुरोध किया है कि यदि किसी को इस हुलिये वाले युवक के बारे में कोई जानकारी हो तो वे तुरंत जलडेगा थाना से संपर्क करें, ताकि आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा सके।

Share via
Share via