20260216 212454

बुजुर्ग की सिर कुचलकर क्रूर हत्या, सिमडेगा के दूरस्थ गांव में दहशत का माहौल

शंभू कुमार सिंह 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सिमडेगा : झारखंड के सिमडेगा जिले के बोलबा थाना क्षेत्र अंतर्गत पिड़ियापोछ पंचायत के छुरियाटोली सरईजोर गांव में एक बुजुर्ग की क्रूर हत्या ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है। 66 वर्षीय मुस्कू महतो (पिता: स्वर्गीय भंदू महतो) को अज्ञात हमलावर ने सिर कुचलकर निर्मम तरीके से मार डाला।

थाना प्रभारी देवीदास मुर्मू ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घर के आंगन में मुस्कू महतो मुंह के बल गिरे पाए गए। शव के सिर पर गंभीर चोट के निशान थे, जिससे स्पष्ट है कि अपराधी ने किसी भारी वस्तु से सिर पर वार कर हत्या की।

मृतक मुस्कू महतो अकेले रहते थे। उनकी बेटी का विवाह इसी गांव में हुआ है और वह पिता के घर से कुछ दूरी पर ससुराल में रहती है। हत्या से ठीक पहले मुस्कू महतो अपनी बेटी के घर से लौटकर अपने घर पहुंचे थे। गांव का यह टोला काफी छोटा है, जहां सिर्फ 4-5 घर हैं और वे भी काफी दूर-दूर स्थित हैं, जिससे इलाके में और अधिक डर का माहौल है।

पुलिस ने मामले में हत्या की धारा लगाकर जांच शुरू कर दी है। मृतक की बेटी का बयान दर्ज कर लिया गया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, सिमडेगा भेज दिया गया है। थाना प्रभारी ने आश्वासन दिया है कि अपराधी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Share via
Share via