दलीय आधार पर चुनाव से डरी हेमंत सरकार: रघुवर दास का बड़ा हमला, कहा- झूठ और प्रचार पर टिकी है सत्ता

दलीय आधार पर चुनाव से डरी हेमंत सरकार: रघुवर दास का बड़ा हमला, कहा- झूठ और प्रचार पर टिकी है सत्ता

Share
Link copied

रांची : पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता रघुवर दास ने हेमंत सोरेन सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार दलीय आधार पर नगर निकाय चुनाव कराने से डर रही है, इसलिए गैर-दलीय आधार पर चुनाव करवा रही है। दास ने कहा कि यह साफ संकेत है कि न सिर्फ ग्रामीण, बल्कि शहरी जनता भी सरकार से त्रस्त है और उसका भरोसा उठ चुका है।

रघुवर दास ने कहा, “विगत वर्षों से शहरी निकाय क्षेत्र मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। राजधानी रांची समेत शहरों में लोग पानी, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। वर्तमान सरकार प्रचार और झूठ के आधार पर चल रही है, इसलिए दलगत चुनाव से भाग रही है।”

उन्होंने निकाय चुनाव 2022 से लंबित होने का जिक्र करते हुए बताया कि इससे झारखंड के शहरी क्षेत्रों को केंद्र सरकार से मिलने वाली लगभग 5100 करोड़ रुपये की राशि से वंचित होना पड़ा है, जिसका सीधा असर विकास पर पड़ा है।

रांची में भाजपा समर्थित उम्मीदवार रोशनी खलखो के समर्थन में दिख रहे उत्साह का उल्लेख करते हुए रघुवर दास ने कहा, “रांची की जनता में जो जोश दिख रहा है, उससे साफ है कि लोग अपने उज्जवल भविष्य के लिए क्रम संख्या 6 में बिस्किट छाप पर मुहर लगाने को तैयार हैं।”

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow