20260306 141440

सिमडेगा में ब्लैक फ्राइडे: तेज रफ्तार हाईवा ने छीनी छात्र की जान, दो अन्य गंभीर

शंभू कुमार सिंह 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सिमडेगा : झारखंड के सिमडेगा जिले में शुक्रवार का दिन एक दर्दनाक हादसे के कारण ‘ब्लैक फ्राइडे’ बन गया। तेज रफ्तार हाईवा (हाइवा) वाहन की टक्कर से परीक्षा देने जा रहे एक छात्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए।

झारखंड अधिविध परिषद, रांची द्वारा आयोजित कक्षा 9 की परीक्षा में शामिल होने के लिए सेंट मेरीज उच्च विद्यालय के तीन छात्र रितेश सोरेंग, रितेश डूंगड़ूँग और अमन बिलूंग एक ही बाइक पर सवार होकर गरजा रोड से सिमडेगा की ओर जा रहे थे।

सूत्रों के अनुसार, तेज रफ्तार और असंतुलन के कारण हाईवा ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण दुर्घटना में रितेश सोरेंग की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घायल रितेश डूंगड़ूँग और अमन बिलूंग को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची के रिम्स (RIMS) अस्पताल रेफर कर दिया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

यह हादसा स्थानीय लोगों और छात्रों के बीच गहरा सदमा पहुंचा है। तेज रफ्तार वाहनों के कारण ग्रामीण इलाकों में ऐसे हादसे लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हाईवा चालक के खिलाफ उचित कार्रवाई की जा रही है।

Share via
Share via