अपहरण मामले के आरोपी को छत्तीसगढ़ पुलिस में सिमडेगा से किया गिरफ्तार
अपहरण मामले के आरोपी को छत्तीसगढ़ पुलिस में सिमडेगा से किया गिरफ्तार :
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!सिमडेगा:सिमडेगा जिले से सटे छत्तीसगढ़ राज्य के लोदाम थाना क्षेत्र के एक अपहरण मामले में नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार करने छत्तीसगढ़ पुलिस आज सिमडेगा पहुंची….. सिमडेगा पुलिस (simdega police) के सहयोग से छत्तीसगढ़ पुलिस ने अपहरण के अभियुक्त गिरफ्तार किया…..(crime )छत्तीसगढ़ के लोदाम थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक सड़क निर्माण कार्य स्थल पर जाकर हथियार के बल पर कुछ लोगों ने काम बंद करवा कर कार्य स्थल से मुंशी का अपहरण कर लिया था। इस मामले में लोदाम थाना कांड संख्या 15/2019 के तहत मामला दर्ज किया गया था…
इस मामले के एक अभियुक्त गिरफ्तारी करने छत्तीसगढ़ पुलिस आज सिमडेगा पहुंची सिमडेगा पुलिस के सहयोग से छत्तीसगढ़ पुलिस ने सलडेगा से विक्की कुमार नामक व्यक्ति को इस अपहरण मामले में गिरफ्तार कर अपने साथ छत्तीसगढ़ ले गई


















