20251220 083816

सिमडेगा: क्रिसमस गैदरिंग देखने जा रहे दो युवकों की सड़क दुर्घटना में मौत

शंभू कुमार सिंह 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सिमडेगा : झारखंड के सिमडेगा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक युवक क्रिसमस गैदरिंग देखने के लिए अलबर्ट एक्का स्टेडियम जा रहे थे।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, कुरडेग प्रखंड के सागजोर गांव निवासी श्रीकांत प्रधान और कुशराम माझी एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर नशे की हालत में सिमडेगा स्थित अलबर्ट एक्का स्टेडियम में आयोजित क्रिसमस गैदरिंग देखने आ रहे थे। इसी दौरान मुंसिपल थाना क्षेत्र अंतर्गत करंज टोली के पास निर्माणाधीन पुलिया के निकट यह हादसा हुआ।

डायवर्शन के बजाय दोनों युवक मोटरसाइकिल को निर्माणाधीन पुलिया की ओर ले गए, जहां बाइक अनियंत्रित होकर तेज रफ्तार से गड्ढे में जा गिरी। हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह हादसा उस समय हुआ जब सिमडेगा में क्रिसमस की तैयारियां जोरों पर हैं और अलबर्ट एक्का स्टेडियम में क्रिसमस गैदरिंग का आयोजन चल रहा है। इस घटना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

Share via
Share via