लोकसभा में आज ‘वंदे मातरम’ की 150वीं वर्षगांठ पर विशेष चर्चा, पीएम मोदी करेंगे शुरुआत

लोकसभा में आज ‘वंदे मातरम’ की 150वीं वर्षगांठ पर विशेष चर्चा, पीएम मोदी करेंगे शुरुआत

Share
Link copied

नई दिल्ली : राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आज लोकसभा में पूरे दिन का विशेष चर्चा सत्र आयोजित किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी स्वयं इस ऐतिहासिक चर्चा की शुरुआत करेंगे।

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक में यह तय किया गया कि 8 दिसंबर को ‘वंदे मातरम’ की 150वीं वर्षगांठ पर विशेष चर्चा होगी, जबकि 9 दिसंबर को चुनावी सुधारों पर बहस होगी।

रिजिजू के अनुसार, ‘वंदे मातरम’ पर चर्चा दोपहर 12 बजे शुरू होगी और पूरे दिन चलेगी। बैंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा रचित यह गीत पहली बार 1896 में कोलकाता में हुए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अधिवेशन में गाया गया था और स्वतंत्रता संग्राम का प्रमुख प्रेरणा स्रोत बना था।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow