प्रदेश राजद ने 76वाँ संविधान दिवस पर देशवासियों को दी हार्दिक बधाई

प्रदेश राजद ने 76वाँ संविधान दिवस पर देशवासियों को दी हार्दिक बधाई

Share
Link copied

प्रदेश राजद के प्रवक्ता कैलाश यादव ने कहा कि 26 नवंबर 1949 को भारतीय संविधान सभा द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर की अध्यक्षता वाली प्रारूप समिति ने मात्र 2 वर्ष 11 महीने 18 दिन में विश्व के सबसे वृहद लिखित संविधान को तैयार कर राष्ट्र को समर्पित किया था। इसी उपलक्ष्य में हर वर्ष 26 नवंबर को संविधान दिवस, राष्ट्रीय संवैधानिक दिवस एवं राष्ट्रीय कानून दिवस के रूप में मनाया जाता है।

कैलाश यादव ने आगे कहा, “भारतीय संविधान लोकतंत्र की मूल आत्मा है तथा राष्ट्रीय एकता और अखंडता का सबसे मजबूत रक्षा कवच है। यह हमें जीने का अधिकार देता है और एक संप्रभु, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष लोकतांत्रिक गणराज्य की नींव रखता है। संविधान सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक न्याय सुनिश्चित करता है तथा दबे-कुचले, दलित, पिछड़े एवं वंचित वर्गों को सशक्त बनाने का सबसे बड़ा हथियार है। यह भेदभाव मिटाने और हर प्रकार की संकीर्ण विचारधारा के विरुद्ध स्वतंत्रता का अधिकार प्रदान करता है।”

उन्होंने कहा कि आज का दिन पूरे देश के लिए गौरवपूर्ण है और यह हमें संविधान सभा के सभी महान सदस्यों, विशेष रूप से बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर को नमन करने की प्रेरणा देता है। प्रदेश राजद ने सभी नागरिकों से संविधान की भावना को जीवंत रखने और इसके मूल्यों को रोजमर्रा के जीवन में उतारने का आह्वान किया है।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow