डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती पर कांग्रेस द्वारा राजधानी रांची में आयोजित की गई मानव श्रृंखला कार्यक्रम।

डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती पर कांग्रेस द्वारा राजधानी रांची में आयोजित की गई मानव श्रृंखला कार्यक्रम।

Share
Link copied

डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती पर कांग्रेस द्वारा राजधानी रांची में आयोजित की गई मानव श्रृंखला कार्यक्रम।

Human chain program organized by Congress in the capital Ranchi on the birth anniversary of Dr. Bhimrao Ambedkar.
Human chain program organized by Congress in the capital Ranchi on the birth anniversary of Dr. Bhimrao Ambedkar.
कांग्रेस के मानव श्रृंखला कार्यक्रम में शामिल हुई कृषि , पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री
हाथ में संविधान और मन में अधिकार पाने का संकल्प लेने का दिन _ शिल्पी नेहा तिर्की

रांची:भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती पर कांग्रेस के द्वारा आयोजित मानव श्रृंखला कार्यक्रम में राज्य की कृषि , पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की शामिल हुई . अंबेडकर चौक से राजेंद्र चौक तक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने हाथ में संविधान लिए भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर को याद किया . झारखंड कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी के राजू , प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने इस मानव श्रृंखला कार्यक्रम का नेतृत्व किया . इस मौके पर कृषि , पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि कांग्रेस के मानव श्रृंखला कार्यक्रम ने संविधान को एक दूसरे के साथ जोड़े रखने का संदेश दिया है.

डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती पर कांग्रेस द्वारा राजधानी रांची में आयोजित की गई मानव श्रृंखला कार्यक्रम।

आज के दिन हाथ में संविधान और मन में अधिकार पाने का संकल्प लिए आगे बढ़ाना होगा. उन्होंने कहा कि आज डॉ भीमराव अंबेडकर को नमन करने वालों की भीड़ लगी है . कल तक अपने संगठन कार्यालय में तिरंगा झंडा फहराने से परहेज करने वाले भी आज जय भीम का नारा लगा रहे है. इस राजनीति को समझने की जरूरत है . राज्य में SC/ ST/ पिछड़ा / अल्प संख्यक समाज के अधिकार पर लगातार हमला हो रहा है. संविधान के तहत मिले अधिकार को खत्म करने की साजिश रची जा रही है . ऐसे तमाम साजिश के खिलाफ एकजुट होकर आवाज बुलंद करना होगा. ये हमारे आपके और हम सबके के साझा प्रयास से ही संभव है . मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की इस दौरान संविधान रक्षा को लेकर बनाई गई आकर्षक झांकी में भी शामिल हुई. ये झांकी कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री बंधु तिर्की के नेतृत्व में निकाली गई थी .

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow