Students take to the streets in Ranchi to protest against the NEET paper leak, demanding the Education Minister's resignation.

नीट पेपर लीक के विरोध में रांची की सड़कों पर उतरे छात्र, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

Students take to the streets in Ranchi to protest against the NEET paper leak, demanding the Education Minister's resignation.
Students take to the streets in Ranchi to protest against the NEET paper leak, demanding the Education Minister’s resignation.

रांची: नीट परीक्षा पेपर लीक मामले और सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के समर्थन में देशभर में छात्रों का विरोध प्रदर्शन जारी है। इसी क्रम में राजधानी रांची में भी छात्रों और विभिन्न राजनीतिक दलों के युवा संगठनों ने सड़क पर उतरकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जोरदार नारेबाजी की और सड़क पर बैठकर विरोध जताया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
RKDF
Adv

प्रदर्शन में शामिल छात्रों ने आरोप लगाया कि मौजूदा शिक्षा व्यवस्था में छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। उनका कहना था कि नीट जैसी महत्वपूर्ण परीक्षा में पेपर लीक की घटनाएं देश के लाखों मेहनती छात्रों के साथ अन्याय हैं। छात्रों ने कहा कि इस मामले में जवाबदेही तय होनी चाहिए और केंद्रीय शिक्षा मंत्री को नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देना चाहिए।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं और पेपर लीक मामले में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं की जाती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। छात्रों ने सरकार से परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी मांग की।

रांची में हुए इस विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान आंदोलन कर रहे छात्रों का आक्रोश देखने को मिला।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now