important-meeting-of-bjp-on-30-november-2024-in-the-capital-ranchi

महामहिम राष्ट्रपति के कार्यक्रम के दौरान ट्रैफिक सुचारू रहे : सुधीर श्रीवास्तव

महामहिम राष्ट्रपति के कार्यक्रम के दौरान ट्रैफिक सुचारू रहे। भाजपा नेता सुधीर श्रीवास्तव ने मुख्य सचिव और डीजीपी को पत्र लिखा। मैट्रिक/ इंटर की परीक्षा चल रही है । जैक बोर्ड,सी बी एस ई सबका परीक्षा है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

भारत के महामहिम राष्ट्रपति महोदया का 14/15 फरवरी को रांची में कार्यक्रम है यह गर्व का विषय है कार्यक्रम के दौरान ही पूरे राज्य में रांची सहित पूरे राज्य में जैक बोर्ड, सीबीएसई की परीक्षा मैट्रिक और इंटर की है। परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार का मार्ग अवरुद्ध न हो ट्रैफिक रुके नहीं इससे संबंधित अधिवक्ता सह भाजपा विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सुधीर श्रीवास्तव ने राज्य के मुख्य सचिव और डीजीपी को पत्र लिखकर मांग किया है की परीक्षा के दौरान हर हाल में ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रहे इसके लिए ट्रैफिक पुलिस की अतिरिक्त नियुक्ति हो और साथ ही रांची में तीन आईपीएस अधिकारी की नियुक्ति हो ताकि ट्रैफिक लगातार चलता रहे।
सुधीर श्रीवास्तव ने बताया की 2023 में सीबीएसई परीक्षा के दौरान अप्रत्याशित रूप से सड़कों पर जो छात्रों और अभिभावकों का हुजूम हुआ और ट्रैफिक पुलिस की लापरवाही से व्यवस्था ध्वस्त हुई उससे बहुत से परीक्षार्थियों का परीक्षा छूट गया था न सिर्फ परीक्षा छूट गया था बल्कि बूटी मोड़ से ठीक पहले बूटी मोड़ और जिमखाना क्लब के बीच में एक दर्दनाक दुर्घटना भी हुई थी जिसमें एक परीक्षार्थी छात्रा की मौत हो गई थी। ऐसी अप्रिय घटना दोबारा ना हो और सभी परीक्षार्थी समय से अपने परीक्षा केंद्र पर पहुंच जाए इसके लिए प्रशासन मॉक ड्रिल भी करें और सुनिश्चित करें की ट्रैफिक जाम ना हो ।अक्सर ऐसा देखने में आता है की मॉक ड्रिल केवल वी आई पी लिए होता है। हमारा देश के छात्र से ज्यादा कोई वी आई पी नहीं है, वही हमारे देश के भविष्य हैं और वही हमारे देश के वर्तमान है इस कारण सर्वोच्च प्राथमिकता हमारे विद्यार्थियों को मिलना चाहिए।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share via
Share via