IMG 20240927 WA0019

बोकारो जिला स्वीप कोषांग द्वारा आज स्वीप वार रूम का उद्घाटन

स्वीप वाररूम का हुआ उद्घाटन

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बोकारो जिला स्वीप कोषांग द्वारा आज स्वीप वार रूम का उद्घाटन किया है, इसका उद्घाटन डीसी विजया जाधव ने फीता काटकर किया. मौके पर मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए डीसी ने कहा कि विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर कई कार्यक्रम चलाये जा रहे है, बीएलओ को आवश्यक निर्देश दिया गया है,मतदाता को अधिक से अधिक मतदाता सूचि मे जोड़ा जाय, यह अभियान चलाये जायेंगे. मतदाता सूचि शुद्धिकरण के लिए, तथा नये नाम जोड़े जाने के लिए अभी भी वक्त है, लोगों को अपना नाम छूटे नहीं इसके लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, आम लोग भी इसका हिस्सा बने. उन्होंने कहा कि स्कूल, कॉलेज, सभी दफ्तर, मीडिया सभी से मेरा अपील है, इस अभियान का वे हिस्सा बने ताकि मतदाताओं की संख्या बढ़ाई जा सके.

 

Share via
Share via