स्वीप गतिविधि के तहत आज जिले के सभी पुस्तकालयों में चलाया गया जागरूकता अभियान।

स्वीप गतिविधि के तहत आज जिले के सभी पुस्तकालयों में चलाया गया जागरूकता अभियान।

Share
Link copied

As part of SVEEP activity, awareness campaign was conducted in all the libraries of the district today.

गुमला: आगामी विधानसभा आम चुनाव 2024 के निमित आज बुधवार को स्वीप गतिविधि के तहत जिले के सभी पुस्तकालयों में स्वीप कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिले के नए एवं युवा मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से जिले के सभी जिला स्तरीय,प्रखंड स्तरीय एवं पंचायत स्तरीय पुस्तकालयों में स्वीप कर्मियों द्वारा जाकर मतदाताओं को जागरूक करने का कार्य किया गया एवं मतदान से जुड़े आवश्यक जानकारियों से सभी को अवगत करवाया गया। इस दौरान जिले के हजारों युवाओं को इस अभियान के माध्यम से जोड़ा गया।

जिला स्वीप नोडल पदाधिकारी आरती कुमारी के नेतृत्व में जिले में संचालित स्वीप गतिविधियों से जिले के मतदाताओं को जागरूक करने का अभियान चलाया जा रहा है। स्वीप कोषांग द्वारा जारी किए गए मासिक कैलेंडर के आधार पर आज सभी पुस्तकालयों में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गई, एवं सभी उपस्थित मतदाताओं ने मतदान करने हेतु शपथ ग्रहण किया।

कल दिनांक 17 अक्टूबर को स्वीप गतिविधि के तहत जिले के सभी उच्च विद्यालयों एवं कॉलेजों में रजिस्ट्रेशन कैंप का आयोजन किया जाएगा जिसमें नए मतदाताओं/ छुटे हुए मतदाताओं का नाम जोड़ा जाएगा एवं मतदाता सूची में सुधार का भी कार्य किया जाएगा।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow