Jharkhand Rajya Sabha Elections: Salman Khurshid lashes out over nomination scrutiny, says, "Everything was pre-decided."

झारखंड राज्यसभा चुनाव: नामांकन स्क्रूटनी पर बरसे सलमान खुर्शीद, कहा- ‘सब कुछ पहले से तय था

Jharkhand Rajya Sabha Elections: Salman Khurshid lashes out over nomination scrutiny, says, "Everything was pre-decided."

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रांची: झारखंड में राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्रों की जांच (स्क्रूटनी) की प्रक्रिया के दौरान कांग्रेस ने बड़ा सियासी धमाका कर दिया है। दिग्गज कांग्रेस नेता और वरिष्ठ अधिवक्ता सलमान खुर्शीद ने रिटर्निंग ऑफिसर के दफ्तर से निकलते ही पूरी प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठा दिए। खुर्शीद ने आरोप लगाया कि नामांकन की प्रक्रिया निष्पक्ष नहीं है और सब कुछ पहले से ही तय (Pre-decided) था।

आनन-फानन में स्वीकार किया गया नया हलफनामा

सलमान खुर्शीद ने निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी के नामांकन में बड़ी तकनीकी खामियों का दावा किया। उन्होंने कहा, “मैंने दिल्ली से आकर पैरवी की, लेकिन मेरे पहुंचने से पहले ही मामले को ‘क्लोज’ कर दिया गया।”
खुर्शीद ने आपत्ति जताते हुए कहा कि उम्मीदवार का नाम ‘नाथवानी परिमल’ लिखा गया था, जबकि कानूनी रूप से नाम ‘परिमल नाथवानी’ है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब कांग्रेस विधायकों ने इस पर लिखित आपत्ति दर्ज कराई, तो सुनवाई से ठीक पहले इतनी जल्दबाजी में एक नया हलफनामा (Affidavit) कैसे स्वीकार कर लिया गया? उन्होंने इसे चुनावी नियमों के खिलाफ बताया।

संपत्ति छिपाने का भी आरोप

कांग्रेस ने परिमल नाथवानी पर केवल नाम के फेरबदल का ही नहीं, बल्कि अपनी संपत्ति का ब्योरा छिपाने का भी संगीन आरोप लगाया है। कांग्रेस का आरोप है कि:

नाथवानी ने अपनी वास्तविक चल-अचल संपत्ति और कई महत्वपूर्ण वित्तीय विवरणों को चुनाव आयोग से छुपाया है।

नाम के साथ हेरफेर करके जानबूझकर कानूनी पहचान को उलझाने की कोशिश की गई है।

आपत्ति के बाद बैक-डेट या आनन-फानन में कागजात जमा करना प्रशासन की मिलीभगत की ओर इशारा करता है।

शाम 6 बजे होगा असली पर्दाफाश’

सलमान खुर्शीद ने तीखे तेवर अपनाते हुए कहा कि आज शाम 6 बजे जब उन्हें रिटर्निंग ऑफिसर के आदेश की कॉपी मिलेगी, तब इस पूरे ‘खेल’ का आधिकारिक पर्दाफाश हो जाएगा। उन्होंने साफ संकेत दिए कि अगर उन्हें न्याय नहीं मिला, तो कांग्रेस इस मामले को आगे ले जाने और कानूनी लड़ाई लड़ने के लिए तैयार है।

इसे भी पढ़े :

श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन के कारसेवक सुखदेव महतो के निधन पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने जताया शोक

मंडा मेला दिखाने के बहाने युवती की हत्या, प्रेमी समेत चार गिरफ्तार

झारखंड आंदोलनकारियों का हुंकार: सीएम आवास घेराव के लिए रांची पहुंचे हजारों, पुलिस ने जगह-जगह रोका

जमशेदपुर: अवैध संबंध के शक में ऑटो चालक की बेरहमी से हत्या, आरोपी गिरफ्तार

धनबाद: पानी के लिए बहा लहू, जोगीडीह-बहियारडीह के बीच फायरिंग; कोयलांचल में गहराया जल संकट

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now