20251229 210143

पीड़ियापोंछ तलमंगा में संपन्न हुआ 28वां बख्तर साय मुंडल सिंह स्मृति प्रखंड स्तरीय विराट रौतिया महासम्मेलन

शंभू कुमार सिंह

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बोलबा प्रखंड के पीड़ियापोंछ तलमंगा ग्राम में 28वें बख्तर साय मुंडल सिंह स्मृति प्रखंड स्तरीय विराट रौतिया महासम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 5 बजे प्रभातफेरी से हुई, जिसमें पूरे गांव में “जय भवानी, जय रौतिया समाज” के नारे गूंजते रहे। युवाओं और समाज बंधुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।

महासम्मेलन के पहले दिन एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ, जिसमें 100 मीटर, 200 मीटर और 400 मीटर दौड़ शामिल रहीं। इसके अलावा पारंपरिक खेलों जैसे मुर्गा लड़ाई, आलू रेस, बल्लू फोर्ड, तीरंदाजी, भाला फेंक, सिलंबम, लाठी और तलवार कला का आकर्षक प्रदर्शन किया गया। दूसरे दिन खेल प्रतियोगिताएं जारी रहीं, जिसमें 48 पुरुष हॉकी टीमों, 16 फुटबॉल टीमों और 10 महिला टीमों ने भाग लिया।

दूसरी पाली में केंद्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश साय, केंद्रीय महासचिव आजाद सिंह, केंद्रीय सचिव चंद्र मोहन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष रोहित कुमार सिंह सहित कई पदाधिकारियों का आगमन हुआ। प्रदेश अध्यक्ष रोहित कुमार सिंह और ललन सिंह के नेतृत्व में वीर शहीद बख्तर साय मुंडल सिंह की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया गया। अतिथियों का स्वागत महिला समूह द्वारा पारंपरिक रीति-रिवाजों से किया गया।

प्रखंड अध्यक्ष रामजतन सिंह ने स्वागत भाषण में समाज को समरसता और भाईचारे के सूत्र में बंधे रहने का संदेश दिया। जगरनाथ सिंह ने अतिथियों का परिचय कराया।

केंद्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश साय ने कहा, “रौतिया समाज पूर्व से आदिवासी रहा है और आगे भी रहेगा, लेकिन सरकार द्वारा उनके साथ छल किया गया है।” उन्होंने समाज के हक-हुकूक के लिए संगठित होकर संघर्ष करने पर जोर दिया।

झारखंड प्रदेश अध्यक्ष रोहित कुमार सिंह ने समाज को नशा-पान से दूर रहने और अधिकारों की प्राप्ति के लिए आंदोलन अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने युवाओं से पढ़ाई के साथ-साथ खेल को प्राथमिकता देने की अपील की और प्रतिभावान खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने का आश्वासन दिया।

केंद्रीय महासचिव आजाद सिंह ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे पूरे भारत के लिए प्रेरणास्रोत बताया। खूंटी सचिव उमेश सिंह, पालकोट अध्यक्ष श्याम सुंदर और ओडिशा से आए महेश सिंह ने भी समाज को कर्तव्यनिष्ठा से आगे बढ़ने की सलाह दी।

रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम का जनसमूह ने भरपूर आनंद लिया। महासम्मेलन को सफल बनाने में पीतांबर सिंह, राम प्रसाद सिंह, रविंद्र सिंह, निर्मल सिंह, नरेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में समाज बंधुओं की सराहनीय भूमिका रही।

Share via
Share via