20251218 212331

सुखदेव नगर में नशे के खिलाफ प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 40 से अधिक प्रतिष्ठानों पर छापेमारी, 11 हजार रुपये का जुर्माना

राजधानी रांची के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों पर नशीले पदार्थों के सेवन और बिक्री की बढ़ती शिकायतों पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। बिरसा मैदान और आसपास के इलाकों में संध्या समय नशेड़ियों के जमावड़े से आमजन, खासकर महिलाओं और बच्चों को हो रही असुविधा को देखते हुए अनुमंडल पदाधिकारी (सदर) के निर्देश पर विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सुखदेव नगर थाना पुलिस और प्रशासनिक दल ने संयुक्त रूप से क्षेत्र में सघन जांच की। इस दौरान सिगरेट, तंबाकू जैसे नशीले पदार्थों की बिक्री और सार्वजनिक स्थानों पर सेवन करने वाले 40 से अधिक प्रतिष्ठानों की जांच की गई। दोषी पाए गए दुकान संचालकों और धूम्रपान करने वालों के खिलाफ सिगरेट्स एंड अदर टोबैको प्रोडक्ट्स एक्ट (COTPA) के प्रावधानों के तहत कार्रवाई करते हुए कुल 11,000 रुपये का जुर्माना वसूला गया।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर नशा और तंबाकू सेवन के खिलाफ ऐसे अभियान भविष्य में भी लगातार जारी रहेंगे। यह कदम क्षेत्र में स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण है।

नागरिकों से अपील की गई है कि ऐसे मामलों की जानकारी तुरंत पुलिस या प्रशासन को दें, ताकि नशे के खिलाफ मुहिम को और मजबूती मिल सके।

Share via
Share via