The All-India Working Committee meeting of the Bharatiya Mazdoor Sangh will be held in Ranchi from July 26 to 28.

रांची में 26 से 28 जुलाई तक होगी भारतीय मजदूर संघ की अखिल भारतीय कार्यसमिति बैठक

The All-India Working Committee meeting of the Bharatiya Mazdoor Sangh will be held in Ranchi from July 26 to 28.
The All-India Working Committee meeting of the Bharatiya Mazdoor Sangh will be held in Ranchi from July 26 to 28.

रांची: भारतीय मजदूर संघ (BMS) की अखिल भारतीय कार्यसमिति की बैठक 26 से 28 जुलाई 2026 तक नामकुम स्थित सरला बिरला विश्वविद्यालय में आयोजित होगी। बैठक में देशभर से प्रतिनिधि शामिल होंगे और संगठित तथा असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों की समस्याओं एवं उनके समाधान पर व्यापक चर्चा की जाएगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रविवार को आयोजित संयुक्त प्रेस वार्ता में भारतीय मजदूर संघ के क्षेत्रीय संगठन मंत्री धर्मदास शुक्ला ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लागू चार लेबर कोड में से मजदूरी संहिता-2019 और सामाजिक सुरक्षा संहिता-2020 को भारतीय मजदूर संघ श्रमिक हित में मानता है। वहीं औद्योगिक संबंध संहिता-2020 तथा व्यावसायिक सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं कार्य-परिस्थिति संहिता-2020 के कुछ प्रावधानों पर संगठन ने अपनी असहमति दोहराई है। उन्होंने कहा कि सामाजिक सुरक्षा संहिता के लागू होने से श्रमिकों को बड़े स्तर पर राहत मिली है।

RKDF
Adv

प्रदेश महामंत्री राजीव रंजन सिंह ने बताया कि तीन दिवसीय कार्यसमिति बैठक में मजदूरों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चिंतन-मंथन किया जाएगा और समसामयिक विषयों पर कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि भारतीय मजदूर संघ श्रमिकों को केवल उत्पादन का साधन नहीं, बल्कि मानव पूंजी मानता है और संवाद व शांतिपूर्ण वार्ता के माध्यम से उनकी समस्याओं के समाधान में विश्वास रखता है।

बैठक की तैयारी समिति के प्रमुख चंदन कुमार प्रसाद ने बताया कि आयोजन की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रदेशभर के कार्यकर्ता जुटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि कार्यसमिति बैठक के दौरान प्रतिदिन की कार्यवाही और महत्वपूर्ण निर्णयों की जानकारी मीडिया को उपलब्ध कराई जाएगी। यह बैठक श्रमिक हितों, श्रम नीतियों और बदलते श्रम परिदृश्य पर राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण विमर्श का मंच बनेगी।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now