Congress attacks the Centre over paper leaks and the examination system; Pradeep Yadav says the future of 7.5 crore students is affected.

पेपर लीक और परीक्षा व्यवस्था को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, प्रदीप यादव बोले- 7.5 करोड़ छात्रों का भविष्य प्रभावित

Congress attacks the Centre over paper leaks and the examination system; Pradeep Yadav says the future of 7.5 crore students is affected.
Congress attacks the Centre over paper leaks and the examination system; Pradeep Yadav says the future of 7.5 crore students is affected.

रांची: झारखंड कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने देश की परीक्षा व्यवस्था और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि पेपर लीक की घटनाओं ने करोड़ों छात्रों के भविष्य को संकट में डाल दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भ्रष्ट परीक्षा प्रणाली के खिलाफ देशभर के युवा लोकतांत्रिक और अहिंसात्मक तरीके से आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन केंद्र सरकार उनकी आवाज सुनने को तैयार नहीं है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रविवार को रांची स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में प्रदीप यादव ने कहा कि पेपर लीक की घटनाओं से परेशान होकर देश में दो दर्जन से अधिक छात्र-छात्राओं ने आत्महत्या की है। इसके बावजूद केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री इस गंभीर मुद्दे पर संवेदनशीलता नहीं दिखा रहे हैं।

उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2014 से अब तक देश में विभिन्न प्रतियोगी और महत्वपूर्ण परीक्षाओं के 152 पेपर लीक हो चुके हैं, जिससे करीब 7.5 करोड़ छात्र-छात्राओं का भविष्य प्रभावित हुआ है। उन्होंने कहा कि अब तक किसी बड़े दोषी को सजा नहीं मिली है और न ही सरकार ने जवाबदेही तय की है।

प्रदीप यादव ने आरोप लगाया कि हर साल करोड़ों छात्र कठिन मेहनत करते हैं, लेकिन भ्रष्ट व्यवस्था उनकी मेहनत पर पानी फेर देती है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार छात्रों के भविष्य की चिंता करने के बजाय शैक्षणिक संस्थानों में अपने विचारधारा से जुड़े लोगों को स्थापित करने में लगी हुई है।

RKDF
Adv

कांग्रेस नेता ने कहा कि विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने छात्रों की समस्याओं को समझते हुए उनकी आवाज उठाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि विभिन्न राज्यों में कार्यक्रमों को रोकने की कोशिशों के बावजूद युवाओं का राहुल गांधी पर भरोसा बना हुआ है।

इस अवसर पर ‘छात्रों की गूंज’ अभियान के संयोजक कुमार राजा ने बताया कि यह राष्ट्रव्यापी अभियान 28 शहरों में 40 दिनों तक चलाया जा रहा है। अभियान के तहत छात्रों से संवाद, मैराथन, सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इसी क्रम में रांची में मशाल जुलूस निकालकर छात्रों का संदेश सरकार तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

प्रेस वार्ता में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अभिलाष साहू, महासचिव सह मीडिया विभाग के संयोजक लाल किशोर नाथ शाहदेव तथा कार्यालय प्रभारी राजन वर्मा सहित अन्य नेता भी उपस्थित थे।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now