पदाधिकारियों के द्वारा दारू के बिरहोर टोला और हरिजन टोला में बाँटा गया कम्बल.

Share
Link copied

हजारीबाग, कुंदन लाल.

हजारीबाग : निर्धन, दिव्यांग, वृद्ध, विधवा सहित गरीब और जरुरतमंद लोगों के बीच झारखण्ड सरकार की ओर से हजारीबाग जिले के दारू प्रखण्ड के बीडीओ सह सीओ राम रतन कुमार वर्णवाल एवं सामाजिक सुरक्षा के सहायक निदेशक नियाज अहमद के द्वारा कम्बल का वितरण किया गया । अचानक बढ़ती ठण्ड के बीच सोमवार को हजारीबाग जिले के दारु पंचायत के बक्शीडीह हरिजन टोला एवं बड़वार बिरहोर टोला में जरूरतमंद लोगों को कम्बल बाँटा गया।

इस अवसर पर दारू प्रखण्ड के बीडीओ सह सीओ राम रतन कुमार वर्णवाल, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा नियाज अहमद,मुखिया चिंता देवी, त्रिलोकी प्रसाद यादव,/बीरेंद्र यादव, दिनेश कुमार समेत सभी लाभुक उपस्थित थे।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow