The Chief Electoral Officer arrived in Belpahari and inquired about issues related to the voter list concerning the Paharia tribal community.

बेलपहाड़ी पहुंचे मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, पहाड़िया जनजातीय समुदाय की मतदाता सूची संबंधी समस्याएं जानीं

The Chief Electoral Officer arrived in Belpahari and inquired about issues related to the voter list concerning the Paharia tribal community.
The Chief Electoral Officer arrived in Belpahari and inquired about issues related to the voter list concerning the Paharia tribal community.

साहेबगंज: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने शनिवार को साहेबगंज जिले के पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बरहरवा प्रखंड के सुदूरवर्ती बेलपहाड़ी गांव का दौरा किया। उन्होंने यहां पहाड़िया जनजातीय समुदाय के लोगों से मुलाकात कर मतदाता सूची के दावा-आपत्ति और ERO सुनवाई की प्रक्रिया में आ रही कठिनाइयों की जानकारी ली।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Kashmir
advertisement

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि दूर-दराज और दुर्गम क्षेत्रों में रहने वाले किसी भी पात्र भारतीय नागरिक को मतदाता सूची से वंचित न होना पड़े। उन्होंने कहा कि दूरी और आवागमन की कठिनाइयों को देखते हुए निर्वाचन अधिकारी संवेदनशीलता के साथ स्थानीय स्तर पर आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराएं।

RKDF
advertisement

उन्होंने निर्देश दिया कि जनजातीय समुदाय से संबंधित जो दस्तावेज प्रखंड कार्यालय अथवा प्रशासनिक अभिलेखों में उपलब्ध हैं, उनका आवश्यकतानुसार मिलान और सत्यापन किया जाए। ERO स्तर पर होने वाली सुनवाई के दौरान पात्र भारतीय नागरिकों को नियमानुसार हरसंभव सहयोग दिया जाए, ताकि उन्हें अनावश्यक परेशानी न हो।

के. रवि कुमार ने अधिकारियों से कहा कि ऐसे क्षेत्रों में स्थानीय स्तर पर सहायता की व्यवस्था करने के साथ लोगों को दावा-आपत्ति, दस्तावेज सत्यापन और ERO सुनवाई की प्रक्रिया की पूरी जानकारी दी जाए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया को पात्र नागरिकों के लिए सुगम और सुलभ बनाना सभी संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी है।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now