Lashkar-e-Taiba's Pakistani commander Yasir killed in Yusmarg encounter; security forces conducted the operation.

यूसमर्ग मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का पाकिस्तानी कमांडर यासिर ढेर, सुरक्षा बलों ने चलाया अभियान

Share
Link copied
Lashkar-e-Taiba's Pakistani commander Yasir killed in Yusmarg encounter; security forces conducted the operation.
Lashkar-e-Taiba’s Pakistani commander Yasir killed in Yusmarg encounter; security forces conducted the operation.

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के यूसमर्ग इलाके में शनिवार को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के पाकिस्तानी कमांडर यासिर को मार गिराया गया। संयुक्त सुरक्षाबलों ने आतंकवाद विरोधी अभियान के दौरान यह कार्रवाई की।

RKDF
advertisement

सूत्रों के मुताबिक, यासिर पहले लश्कर के बड़े आतंकी सुलेमान मूसा ग्रुप का हिस्सा था। हालांकि, करीब एक साल पहले वह इस ग्रुप से अलग हो गया था। इसके बाद वह अलग तरीके से काम कर रहा था और यूसमर्ग क्षेत्र में लश्कर के एक प्रमुख कमांडर के तौर पर सक्रिय था।

Kashmir
advertisement

सुरक्षा एजेंसियां लंबे समय से यासिर की गतिविधियों पर नजर रख रही थीं। मुठभेड़ में उसके मारे जाने के बाद अब सुरक्षाबल उसके नेटवर्क और लश्कर के अन्य आतंकियों के साथ उसके संपर्कों की जानकारी जुटा रहे हैं। साथ ही हाल की किसी आतंकी गतिविधि की साजिश या उसे अंजाम देने में उसकी भूमिका की भी जांच की जा रही है।

इससे पहले शुक्रवार को मध्य कश्मीर के बडगाम जिले में भी सेना और अन्य सुरक्षाबलों के साथ हुई मुठभेड़ में पाकिस्तानी नागरिक होने के संदिग्ध एक आतंकी को मार गिराया गया था। इलाके में एक अन्य संदिग्ध आतंकी के छिपे होने की आशंका को देखते हुए सुरक्षाबलों का तलाशी अभियान जारी था। यूसमर्ग में हुई ताजा कार्रवाई को जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ चलाए जा रहे लगातार अभियानों की कड़ी के तौर पर देखा जा रहा है।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।