ड्रग्स का धंधा महानगरों से निकल कर छोटे-छोटे शहरों में आ बसा है
गढ़वा// विनय पांडेय
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!गढ़वा: अक्सर फिल्मों में दर्शाया जाता है कि किस तरह महानगरों में ड्रग्स का गोरख धंधा फलता फूलता है अब यह धंधा महानगरों से निकल कर छोटे-छोटे शहरों में आ बसा है जिसमे अब गढ़वा भी अछूता नही रहा। पुलिस को ऐसे ही मादक पदार्थों की अवैध तस्करी के बारे में पता चला जिसके बाद शहर के पुलिस ने लगातर शहर के तीन घरों में छापेमारी की गढ़वा सदर थाना पुलिस नशीला पदार्थ बेचने के आरोप में शहर के पठानटोली मुहल्ले के दो घरों एवं सोनपुरवा के एक घर में की छापेमारी।
गौरतलब है कि सदर थाना प्रभारी को ब्रॉउन सुगर बेचने वालों के खिलाफ गुप्त सूचना मिली थी उसी सूचना के आधार पर पुलिस ने शहर के पठान टोली मुहल्ले के दो घरों में और सोनपुरवा के एक घर मे छापेमारी की। छापेमारी के क्रम में जंहा से हीरोइन पीते एक युवक को पकड़ा गया। फिलहाल उससे पुलिस पूछताछ कर रही है है। तस्कर स्वीकार किया कि वह हीरोइन बेचता एवं सेवन भी करता है। पुलिस पदाधिकारी ने कहाकि गुप्त सूचना मिली थी कि शहर में ड्रग्स का अवैध कारोबार चल रहा है उसी सूचना के आलोक में यह छापेमारी की गई है और आगे भी यह निरंतर जारी रहेगा।

















