IMG 20250217 WA0007

पांकी में पूर्व विधायक की याद में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ फाइनल मैच, नौडीहा बहेरा ने कप पर जमाया कब्जा।

पांकी में पूर्व विधायक की याद में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ फाइनल मैच, नौडीहा बहेरा ने कप पर जमाया कब्जा।

The final match of the cricket tournament organized in the memory of former MLA was held in Panki, Naudiha Bahera captured the cup.
The final match of the cricket tournament organized in the memory of former MLA was held in Panki, Naudiha Bahera captured the cup.

पांकी प्रखंड के सिंचाई विभाग के मैदान में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी पूर्व विधायक विदेश सिंह की याद में नाॅक आउट कोस्को क्रिकेट टूर्नामेंट 2025 का फाइनल मैच रविवार को खेला गया जिसमें नौडीहा बहेरा की टीम ने रामगढ़ की टीम को हराते हुए चार विकेट से जीत दर्ज करते हुए कप पर अपना कब्जा किया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इस अवसर पर आयोजित ट्रॉफी वितरण सह समापन समारोह कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि प्रखंड प्रमुख पंचम प्रसाद 20 सूत्री अध्यक्ष मनोज सिंह सहित अन्य अतिथियों के हाथों खिलाड़ियों को ट्राफी एवं चेक देकर सम्मानित किया गया।

पुरस्कार वितरण के दौरान मौके पर उपस्थित लोगों के संबोधन में प्रखंड प्रमुख पंचम प्रसाद ने सभी खिलाड़ियों के हौसला बढ़ाते हुए और बेहतर करने हेतु प्रेरित किया, उन्होंने कहा कि खेल के माध्यम से युवा अपनी प्रतिभा देश ही नहीं बल्कि विदेश में बिखेर सकते हैं, आज झारखंड की पहचान विश्व प्रसिद्ध क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के नाम से जानी जा रही है यदि खिलाड़ी लगन एवं निष्ठा से खेलें तो वे जरूर बेहतर कर सकते हैं.

IMG 20250217 WA0007

उन्होंने यह भी कहा कि खेल में हार जीत लगा रहता है, हार जाने से निराश नहीं होना है क्योंकि इससे बेहतर करने की प्रेरणा भी मिलता है। उन्होंने कॉस्को क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजक गुड्डू अंसारी की जमकर सराहना भी की। मौके पर समापन समारोह कार्यक्रम में मुखिया प्रेम प्रसाद, अरविंद सिंह, बशारत हुसैन, रफीक अंसारी, नेहाल अंसारी, हफीजुल अंसारी, आफताब आलम लखन कुमार सहित हजारों की संख्या में लोग उपस्थित थे।

Share via
Share via