पांकी के बुनियादी विद्यालय में सहायक अध्यापक संघ की हुई बैठक।

पांकी के बुनियादी विद्यालय में सहायक अध्यापक संघ की हुई बैठक।

Share
Link copied

पांकी के बुनियादी विद्यालय में सहायक अध्यापक संघ की हुई बैठक।

A meeting of the Assistant Teachers Association was held in the basic school of Panki.
A meeting of the Assistant Teachers Association was held in the basic school of Panki.

शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने एवं शिक्षकों के मानदेय को शुरू करवाने विषय पर हुई चर्चा।

पांकी प्रखंड के कर्पूरी ठाकुर चौक स्थित बुनियादी विद्यालय के प्रांगण में रविवार की दोपहर सहायक अध्यापक संघ की प्रखंड स्तरीय बैठक प्रखंड अध्यक्ष सतीश सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई, बैठक में प्रखंड क्षेत्र में शिक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने एवं कई शिक्षकों के बंद पड़े मानदेय की राशि को तत्काल शुरू करवाने जैसे विषय पर प्रखंड संसाधन केंद्र के कर्मियों के साथ सीधे वार्ता भी हुई, मौके पर बैठक में उपस्थित सहायक अध्यापक संघ के प्रखंड अध्यक्ष सतीश सिंह ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने मध्यान भोजन की व्यवस्था को ठीक करने हेतु उनकी अध्यक्षता में सभी अध्यापक विशेष पहल कर रहे हैं, डाटा एंट्री जैसे कार्यों में कुछ विलंब के कारण कई अध्यापकों का मानदेय बंद हो गया है जिससे विभाग के अधिकारियों से मिलकर तत्काल शुरू करवाया जाएगा। उन्होंने प्रखंड संसाधन केंद्र के सभी कर्मियों समेत प्रखंड प्रसाद शिक्षा पदाधिकारी से सहयोग की अपील की ताकि शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाए।

पांकी के बुनियादी विद्यालय में सहायक अध्यापक संघ की हुई बैठक।

इस दौरान मौके पर मौजूद एमडीएम प्रभारी अमृतेश मिश्रा ने सभी अध्यापकों की समस्याओं को सुना एवं उसके निदान हेतु पहल करने की बातें कही। मौके पर सहायक अध्यापक संघ के विद्यासागर पांडेय, मोबिन अहमद, अरविंद गुप्ता, बीरबल सिंह, रामदयाल उरांव, कपिलदेव मेहता, पप्पू सिंह, विनोद कुमार, नौशाद आलम, पप्पू सिंह ,विनोद गुप्ता, फारूक अंसारी, अशोक यादव, विजय यादव समेत कई सहायक अध्यापक मौजूद थे।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow