20251207 174620

निरहुआ की नई भोजपुरी फिल्म ‘मुर्गा ट्रॉफी’ की फाइनल शूटिंग जमशेदपुर में पूरी, झारखंडी संस्कृति पर आधारित कहानी

निरहुआ की नई भोजपुरी फिल्म ‘मुर्गा ट्रॉफी’ की फाइनल शूटिंग जमशेदपुर में पूरी, झारखंडी संस्कृति पर आधारित कहानी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जमशेदपुर, 07 दिसंबर भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ इन दिनों झारखंड में अपनी सबसे महत्वाकांक्षी फिल्म “मुर्गा ट्रॉफी” की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म की आखिरी शूटिंग जमशेदपुर के JRD टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में जोर-शोर से चल रही है और जल्द ही पूरी होने वाली है।झारखंड की माटी और पारंपरिक मुर्गा लड़ाई पर केंद्रित यह फिल्म लगभग 2 घंटे 15 मिनट की है। शूटिंग झारखंड के कई शहरों में की गई है, लेकिन फाइनल शेड्यूल जमशेदपुर में रखा गया है। इस फिल्म में निरहुआ एक झारखंडी युवक की मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।शूटिंग के दौरान मीडिया से बात करते हुए निरहुआ ने कहा,
“यह फिल्म पूरी तरह झारखंड की संस्कृति, लोक कला और परंपराओं से जुड़ी हुई है। मुर्गा लड़ाई हो, ग्रामीण जीवन हो या लोक नृत्य-संगीत, सब कुछ इसमें भरपूर मात्रा में है। मैं सभी दर्शकों से अपील करता हूँ कि थिएटर में आकर इस फिल्म का लुत्फ़ जरूर उठाएँ।”

चुनावी विवाद पर चुप्पी, नीतीश कुमार में पूरा भरोसा

हाल ही में हुए बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की करारी हार और खेसारी लाल यादव के साथ हुए सार्वजनिक विवाद के सवाल पर निरहुआ ने बेहद संयमित अंदाज में जवाब दिया।
उन्होंने कहा, “चुनाव खत्म हो गया, अब सारे विवाद भी खत्म हो गए। बिहार नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में विकास के रास्ते पर तेजी से आगे बढ़ रहा है और आगे भी बढ़ता रहेगा।”

फैंस का बेकाबू प्यार…JRD कॉम्प्लेक्स में उमड़ी भीड़

शूटिंग स्थल पर निरहुआ को देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में फैंस जुटे रहे। लोग सेल्फी, ऑटोग्राफ और एक झलक पाने को बेताब नजर आए। स्थानीय लोगों ने फूल-मालाओं और तालियों के साथ भोजपुरी के इस सुपरस्टार का गर्मजोशी भरा स्वागत किया।फिल्म “मुर्गा ट्रॉफी” जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी। भोजपुरी दर्शकों में इसे लेकर जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। यह फिल्म न सिर्फ मनोरंजन का वादा करती है बल्कि झारखंड की समृद्ध लोक संस्कृति को भी बड़े पर्द पर लाने का दम रखती है।

Share via
Send this to a friend