The weather is set to change across Jharkhand, including Ranchi, today; light rain accompanied by thunder and lightning is likely.

रांची सहित पूरे झारखंड में आज बदला रहेगा मौसम, गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना

The weather is set to change across Jharkhand, including Ranchi, today; light rain accompanied by thunder and lightning is likely.
The weather is set to change across Jharkhand, including Ranchi, today; light rain accompanied by thunder and lightning is likely.

रांची: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार गुरुवार (3 सितंबर 2026) को रांची समेत पूरे झारखंड में मौसम बदला रहेगा। आसमान में बादल छाए रहेंगे और एक-दो बार हल्की से मध्यम बारिश या मेघगर्जन के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। माैसम विभाग के अनुसार रांची में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार रांची में बादल छाए रहेंगे। एक-दो स्पेल में बारिश या थंडरशॉवर की संभावना। कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ वज्रपात और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Kashmir
advertisement

झारखंड के अन्य इलाकों की बात करें तो IMD के अनुसार राज्य के अधिकांश हिस्सों में सामान्यतः बादल छाए रहेंगे। कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या मेघगर्जन संभव है। राज्य में कहीं-कहीं गरज, वज्रपात और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है। तापमान में अगले कुछ दिनों में धीरे-धीरे बढ़ोतरी की संभावना है। आज अधिकतम तापमान 28 डिग्री के आसपास रहेगा, जबकि अगले दिनों यह 29-30 डिग्री तक पहुंच सकता है।

RKDF
advertisement

मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक भी राज्य में बादल छाए रहने और कभी-कभी बारिश की संभावना बनी रहेगी। ताजा अपडेट के लिए IMD की वेबसाइट या ऐप पर नजर बनाए रखें।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now