पत्नी दीवार फांदकर घर में घुसी, सीओ को प्रेमिका संग रंगे हाथों पकड़ा… सरकारी आवास में चला हाई-वोल्टेज ड्रामा
गढ़वा : झारखंड के गढ़वा जिले के मझिआंव अंचल में एक सरकारी अधिकारी का निजी जीवन सुर्खियों में आ गया है। मझिआंव के अंचल अधिकारी (सीओ) प्रमोद कुमार को उनकी पत्नी डॉ. श्यामा रानी ने शनिवार अहले सुबह अपनी प्रेमिका के साथ सरकारी आवास में रंगे हाथों पकड़ लिया। गुस्से से तमतमाई पत्नी ने न केवल दोनों को घर में कैद कर लिया, बल्कि मौके पर पहुंची पुलिस को प्रेमिका को हिरासत में लेना पड़ा। इस घटना ने पूरे अंचल में सनसनी फैला दी है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!घटना की पूरी कहानी: दीवार फांदकर पत्नी का ‘सर्जिकल स्ट्राइक’
जानकारी के अनुसार, सीओ प्रमोद कुमार अपनी प्रेमिका के साथ सरकारी आवास परिसर में रात बिता रहे थे। किसी तरह यह बात उनकी पत्नी डॉ. श्यामा रानी को भनक लग गई। सुबह करीब चार बजे डॉ. श्यामा ने आवास की दीवार फांदकर चुपके से अंदर प्रवेश किया। जैसे ही वे कमरे में पहुंचीं, उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। वहां उनका पति प्रेमिका के साथ ‘रंगरलियां’ मना रहा था।
गुस्से से आग-बबूला होकर डॉ. श्यामा ने तुरंत कमरे के सभी दरवाजों को बाहर से लॉक कर दिया। अंदर फंसकर सीओ प्रमोद कुमार को जब इसकी भनक लगी, तो वे चिल्लाने लगे और ताला खोलने की गुहार लगाने लगे। सरकारी आवास परिसर में करीब एक घंटे तक हाई-वोल्टेज ड्रामा चला, जिसकी चीख-पुकार से आसपास के लोग जुट गए।
पुलिस की दखल: प्रेमिका हिरासत में, जांच शुरू
ड्रामे की सूचना मिलते ही मझिआंव थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने डॉ. श्यामा रानी को शांत किया और दरवाजा खोलकर अंदर घुसी। प्रेमिका को हिरासत में ले लिया गया, जबकि सीओ प्रमोद कुमार को फिलहाल छोड़ दिया गया। एसपी अमन कुमार के निर्देश पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। प्रेमिका से पूछताछ में उसके और सीओ के रिश्ते की पूरी परतें खुलने की उम्मीद है।
सीओ का पुराना विवाद: क्या है बैकग्राउंड?
गौरतलब है कि सीओ प्रमोद कुमार पहले भी विवादों में रहे हैं। जून 2025 में जमीन संबंधी कार्य के नाम पर रैयतों से पैसे वसूलने का आरोप लगा था। दो किसानों ने पैसे वापसी की मांग की तो उन्हें सड़क पर दौड़ाकर पीटा गया था। इस घटना ने स्थानीय स्तर पर खासी नाराजगी पैदा की थी। अब यह नया मामला उनके करियर पर सवाल खड़े कर रहा है।

















