पुलिस को बड़ी सफलता: टिकरा जंगल में मिले अध’जले श’व मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा
शंभू कुमार सिंह
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!सिमडेगा : झारखंड के सिमडेगा जिले के जलडेगा थाना क्षेत्र अंतर्गत टिकरा जंगल में 11 मार्च को बरामद अधजले शव के रहस्य को सुलझाने में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने तकनीकी और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
एसडीपीओ बैजू उरांव ने प्रेस वार्ता आयोजित कर पूरे मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि घटना की जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्यों (टेक्निकल एवं वैज्ञानिक एविडेंस) का इस्तेमाल करते हुए आरोपियों की पहचान की गई और उन्हें गिरफ्तार किया गया। पुलिस अब मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी गहन जांच कर रही है, ताकि पूरी सच्चाई सामने आ सके।
पुलिस ने इस मामले में तेजी से कार्रवाई कर स्थानीय लोगों में सुरक्षा की भावना जगाई है। जांच अभी जारी है और आगे की जानकारी मिलते ही अपडेट किया जाएगा।

















