20210205 193838

कल तीन घंटो के लिए झारखण्ड में हाइवे पर होगा चक्का जाम.

राँची : कल तीन घंटो के लिए झारखण्ड में हाइवे पर होगा चक्का जाम, नए कृषि कानून के खिलाफ किसानों के समर्थन जेएमएम सहित सम्पूर्ण विपक्ष उतरा मैदान में।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

तीन कृषि कानून के विरोध में आंदोलनरत किसान कल तीन घंटो 12 से 3 बजे तक हाईवे पर चक्का जाम के समर्थन में झारखण्ड में भी सम्पूर्ण विपक्ष ने इसका समर्थन करते हुए झारखण्ड में भी चक्का जाम की घोषणा की। प्रदेश की प्रमुख सत्ताधारी पार्टी जेएमएम ने भी आज इसके समर्थन में हाईवे पर तीन घंटो के चक्का जाम में भाग लेने का एलान करते हुए इसके समर्थन में मैदान में कूद पड़ा है।

आज जेएमएम के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने आज इसकी घोषणा करते हुए कहा कि जिस तरह से केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के विरोध में किसान पिछले 72 दिनों से आंदोलनरत हैं । जेएमएम इसका सम्पूर्ण रूप से समर्थन करती है।

Share via
Share via