20250321 121433

रांची आदिवासी संगठनों का मशाल जुलूस आज कल रांची बंद

रांची में केंद्रीय सरना स्थल सिरम टोली बचाओ मोर्चा के नेतृत्व में विभिन्न आदिवासी संगठनों द्वारा आज यानी 21 मार्च, 2025 को मशाल जुलूस निकाला जाएगा। यह जुलूस शाम 3 बजे जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से शुरू होकर अलबर्ट एक्का चौक तक जाएगा। इसके साथ ही, कल 22 मार्च को सुबह 6 बजे से रांची बंद का ऐलान किया गया है।
आदिवासी संगठनों का आरोप है कि झारखंड सरकार उनके धार्मिक और सांस्कृतिक अधिकारों पर हमला कर रही है। जय आदिवासी केंद्रीय परिषद की अध्यक्ष निरंजना हेरेंज टोप्पो ने कहा कि संथाल आदिवासियों का पवित्र स्थल मरांग बुरु पर अन्य धर्मावलंबियों ने कब्जा कर लिया है। राहुल तिर्की ने बताया कि सरकार पद्मश्री डॉ. रामदयाल मुंडा और बाबा कार्तिक उरांव से जुड़े सरहुल महोत्सव और शोभायात्रा को खत्म करने की साजिश रच रही है। पवन तिर्की ने इसे अपने पुरखों की धरोहर बताया।
आदिवासी मूलवासी मंच केअध्यक्ष सूरज टोप्पो ने चेतावनी दी कि अगर सिरमटोली सरनास्थल के सामने से फ्लाइ ओवर का रैंप नही हटाया गया, तो आदिवासी समाज इसका निर्माण पूरा नहीं होने देगा और उद्घाटन भी रुकवाएगा।इसके लिए कोर्ट जाने से भी पीछे नहीं हटेंगे।संगठनों ने कहा कि बंद शांतिपूर्ण रहेगा और आपात सेवाओं को इससे छूट रहेगी।
Share via
Share via