Traffic police conduct special drive in Ranchi; challans issued to 3,464 vehicles.

रांची में ट्रैफिक पुलिस का विशेष अभियान, 3,464 वाहनों का कटा चालान

Traffic police conduct special drive in Ranchi; challans issued to 3,464 vehicles.
Traffic police conduct special drive in Ranchi; challans issued to 3,464 vehicles.

रांची: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर रविवार को रांची ट्रैफिक पुलिस ने शहर के सभी यातायात थाना क्षेत्रों में विशेष वाहन जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान मोटर वाहन अधिनियम का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जांच के दौरान सबसे अधिक कार्रवाई बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों पर की गई, जिनके खिलाफ 1,627 चालान काटे गए। वहीं नो पार्किंग और सड़क पर वाहन खड़ा करने के मामलों में 1,548 चालान जारी किए गए। इसके अलावा रेड लाइट जंप करने पर 92, नो एंट्री उल्लंघन पर 44 और ओवरस्पीडिंग पर 30 चालान काटे गए।

RKDF
Adv

ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, 19 जुलाई को चलाए गए इस विशेष अभियान में कुल 3,464 चालान जारी किए गए। वहीं 1 जुलाई से 19 जुलाई 2026 तक यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कुल 75,358 चालान काटे जा चुके हैं।

रांची ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे मोटर वाहन अधिनियम के नियमों का पालन करें और अपने वाहनों पर किसी अन्य वाहन का नंबर लगाकर परिचालन न करें। पुलिस ने चेतावनी दी है कि ऐसा करते पकड़े जाने पर वाहन जब्त कर संबंधित चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now