खेलगांव में स्कूल बस की टक्कर से स्कूटी सवार छात्रा की दर्दनाक मौत
रांची: शुक्रवार की सुबह खेलगांव के पास एक दुखद सड़क हादसे में एक स्कूटी सवार छात्रा की मौत हो गई। यह घटना स्कूल की बस और स्कूटी के बीच हुई भीषण टक्कर के कारण हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कूल बस तेज गति से जा रही थी, इसी दौरान स्कूटी सवार लड़की को जोरदार टक्कर मार दी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि छात्रा स्कूटी समेत सड़क पर गिर गई और बस उसे कुचलते हुए निकल गई। हादसे में छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों में बस चालक की लापरवाही को लेकर गहरा आक्रोश है।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है और बस चालक के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की है।
इस हादसे ने एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही भरे ड्राइविंग के खतरों को उजागर किया है। स्थानीय लोग स्कूल बसों के लिए सख्त नियमों और चालकों की जिम्मेदारी सुनिश्चित करने की मांग कर रहे हैं।

















