20250214 110344

ट्रेन यात्रियों से निवेदन है कृपया ध्यान दें, धनबाद और रांची-हटिया से गुजरने वाली 10 ट्रेनें कैंसिल

ट्रेन यात्रियों से निवेदन है कृपया ध्यान दें, धनबाद और रांची-हटिया से गुजरने वाली 10 ट्रेनें कैंसिल

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद: झारखंड में रेल यात्रियों की परेशानी गुरुवार से बढ गयी है। रेलवे ने 13 से 22 फरवरी तक 10 ट्रेनों के रद करने की घोषणा कर दी है। इनमें धनबाद होकर गुजरने वाली बर्द्धमान-हटिया मेमू के साथ महुदा होकर चलने वाली रांची-हावड़ा इंटरसिटी, बोकारो-रांची पैसेंजर समेत अन्य ट्रेनें शामिल हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज 14 फरवरी को दो दिवसीय दौरे पर झारखंड की राजधानी रांची में आगमन।

इसके साथ ही मालदा टाउन-सूरत एक्सप्रेस व रक्सौल-सिकंदराबाद स्पेशल अलग-अलग दिनों में मार्ग बदल कर चलेंगी। इस कारण रांची नहीं जाएगी। दक्षिण पूर्व रेल के रांची रेल मंडल के अंतर्गत चार लेन वाले सिरमटोली, सड़क सह रेल ऊपरी पुल निर्माण कार्य के लिए ब्लाक लिए जाने से ट्रेनें प्रभावित रहेंगी।
*कैंसिल की गई ट्रेनें*
13503 बर्द्धमान-हटिया मेमू एक्सप्रेस 13 से 21 फरवरी तक रद
13504 हटिया-बर्द्धमान मेमू एक्सप्रेस 14 से 22 फरवरी तक रद
18628 रांची-हावड़ा एक्सप्रेस 13 से 22 फरवरी तक रद
18627 हावड़ा-रांची एक्सप्रेस 13 से 22 फरवरी तक रद
58034 रांची -बोकारो पैसेंजर 13 से 22 फरवरी तक रद
58033 बोकारो-रांची पैसेंजर 13 से 22 फरवरी तक रद
58663 हटिया-सांकी पैसेंजर 13 से 22 फरवरी तक रद
58664 सांकी-हटिया पैसेंजर 13 से 22 फरवरी तक रद
58665 हटिया-सांकी पैसेंजर 13 से 22 फरवरी तक रद
58666 सांकी-हटिया पैसेंजर 13 से 22 फरवरी तक रद
इन ट्रेनों के बदलेंगे मार्ग
15 फरवरी को चलने वाली 13425 मालदा टाउन -सूरत एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग मूरी, रांची व राउरकेला के स्थान पर परिवर्तित मार्ग मूरी, चांडिल, सिनी व राउरकेला होकर चलेगी।
18 को चलने वाली 07052 रक्सौल-सिकंदराबाद स्पेशल अपने निर्धारित मार्ग मूरी, रांची व राउरकेला के स्थान पर परिवर्तित मार्ग मूरी, चांडिल, सिनी व राउरकेला होकर चलेगी।

Share via
Share via