लॉकडाउन ई पाठशाला के यूट्यूब चैनल के संबंध में आंगनबाड़ी सेविकाओं को दिया गया प्रशिक्षण.

Share
Link copied

रामगढ़,आकाश/अशोक.

रामगढ़ : कोरोना काल में जिले के सुदूरवर्ती क्षेत्रों में रह रहे बच्चों को सुविधा पूर्वक शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन रामगढ़ द्वारा लॉकडाउन ई पाठशाला डीसी रामगढ़ के नाम से यूट्यूब चैनल की शुरुआत की गई है। जिसके माध्यम से रामगढ़ जिले के सरकारी विद्यालयों के शिक्षकों द्वारा पाठ्यक्रम के अनुसार अलग-अलग विषयों से संबंधित वीडियो अपलोड किए जा रहे हैं।

इसी क्रम में बुधवार को जिला समाहरणालय सभागार में लॉकडाउन ई पाठशाला के यु ट्यूब चैनल को और भी प्रभावी बनाने के उद्देश्य से आंगनवाड़ी सेविकाओं के लिए प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण के दौरान एडीएफ सुभ्रा सेन एवं तितली अर्ली चाइल्डहुड ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट के प्रतिनिधियों ने सभी आंगनबाड़ी सेविकाओं को लॉकडाउन ई पाठशाला के यूट्यूब चैनल के बारे में तथा उसके इस्तेमाल के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने सभी आंगनबाड़ी सेविकाओं से उनके उनके क्षेत्रों में रह रहे बच्चों को यूट्यूब चैनल के बारे में जानकारी देने तथा उन्हें उससे जुड़ने हेतु निर्धारित प्रक्रिया की जानकारी देने की अपील की।

प्रशिक्षण के दौरान जिले के अलग-अलग आंगनबाड़ी केंद्रों की आंगनबाड़ी सेविकाओं सहित अन्य उपस्थित थे।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow