बिजली की तार गिरने से तीन मवेशियों की दर्दनाक मौत.
नारायणपुर(जामताड़ा) : नारायणपुर थाना क्षेत्र के चंदरपुर कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय के समीप बहियार में 33 हजार केवी तार गिरने से उसके चपेट में आकर तीन मवेशियों की दर्दनाक मौत हो गई। बिजली के तार गिरने से मृत हुए तीन मवेशियों में से एक बछिया है जबकि दो बैल है। घटना गुरुवार सुबह 10:00 बजे की है। मृत मवेशियों में से एक बछिया चंदरपुर निवासी कैलाश यादव की है वहीँ दोनों बैल चंदरपुर के ही दो भाई नुनुलाल हांसदा औऱ शिवलाल हांसदा की है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!पीड़ित किसानों ने कहा कि बिजली विभाग की उदासीनता के कारण हमारे मवेशियों की मौत हो गई है। बिजली विभाग यदि समय पर जर्जर तारों को दुरुस्त कर देती तो यह घटना नहीं होती। आगे उन्होंने कहा कि इस समय कोरोना महामारी के कारण हम सभी की आर्थिक स्थिति बहुत खराब हो गई है ऊपर से बिजली विभाग की उदासीनता के कारण हमारे कृषि कार्य के जो पूंजी थी उसका नुकसान हो गया है। पीड़ित किसानों ने विभाग से उचित मुआवजे की मांग की है।
जामताड़ा, कार्तिक सिंह

















