20201110 180636

दो बाइक की टक्कर चार बाइक सवार घायल.

Giridih, Dinesh.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गिरिडीह : निमियाघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत इसरी बाजार पुराने बस स्टैंड के पास मंगलवार शाम 2 तेज रफ्तार बाइक की आपसी टक्कर से  बाइक  सवार चार लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों द्वारा सभी घायलों को डुमरी रेफरल अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है।

घायलों में मुन्ना अंसारी(42) पिता दुखन मियां ग्राम गोसाईं तिलैया, ताज मोहम्मद अंसारी(24) पिता अमानत अंसारी गानोंडीह निवासी तथा रुपेश यादव (18) पिता डेगलाल यादव एवं चंदन यादव (15) पिता किशन यादव दोनों खाकी कला के निवासी शामिल है। चारों घायलों की स्थिति सामान्य है तथा डूंगरी रेफरल अस्पताल में इलाज जारी है।

Share via
Share via