20210321 120241

बहोरनपुर से करोड़ों रुपए की बुद्ध की दो दूर्लभ मूर्तियां चोरी.

हज़ारीबाग़ : हजारीबाग जिले के बहोरनपुर में बौद्ध साइट से बुद्ध की दो बेशकीमती मूर्तियां चोरी कर ली गयी है। अज्ञात चोरों ने शनिवार रात इन मूर्तियों की चुरा लिया। अभी कुछ दिन पहले ही इन मूर्तियों के निकलने के बाद यह साइट पूरे देशभर में चर्चा का विषय बना हुआ था, लेकिन रविवार सुबह उसी साइट से बुद्ध की दो छोटी मूर्तियां गायब थीं। गौरतलब है कि इस साइड से अब तक दर्जनभर से अधिक मां तारा, बुध तथा बौद्ध धर्म से जुड़ी और भी मूर्तियां मिली है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इस स्थल की खुदाई अभी भी लगातार जारी थी। यहां से बुद्ध की भूमि स्पर्श मुद्रा की मूर्तियां महीने भर पहले ही निकाली गयी थी। और तब पता चला था कि यह पूरा इलाका बौद्ध के तंत्रज्ञान के रूप में विकसित था, इसके अलावा यहां पर एक छोटा बौद्ध विहार भी था, जहां से यह मूर्तियां मिली हैं। पिछले 2 साल से हो रहे इस खुदाई स्थल पर स्थानीय प्रशासन ने पुलिस बल की तैनाती भी की थी। लेकिन इसके बावजूद इसके रात में इन पौराणिक और बेशकीमती मूर्तियों का चोरी चला जाना प्रशासनिक स्तर पर घोर लापरवाही को दर्शाता है.

Share via
Share via