Update हजारीबाग तनाव शान्त , माहौल पुलिस के नियंत्रण में
दो संप्रदाय के बीच हिंसक झड़प, आधा दर्जन से अधिक गाड़ी को किया आग के हवाले, शिवरात्रि के दौरान भगवा झंडा और लाउडस्पीकर लगाने को लेकर हुआ है
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!घटना की जानकारी मिलते ही तीन थानों की पुलिस गांव में कैंप कर रही है, दोनों ओर से स्थिति तनावपूर्ण बनी है. प्रशिक्षु आईएएस सह सदर अनुमंडल पदाधिकारी लोकेश बारंगे, प्रशिक्षु आईपीएस श्रुति अग्रवाल सहित पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी इचाक प्रखंड के पदाधिकारी तथा भारी संख्या में पुलिस बल घटना स्थल पर मौजूद है. स्थिति तनावपूर्ण है लेकिन नियंत्रण में है.
घटना को लेकर बताया जा रहा कि बुधवार की सुबह भारत चौक पर महाशिवरात्रि का भगवा पताका और लाउडस्पीकर लगाने को लेकर विवाद हुआ. जिसके बाद उपद्रवियों ने गुस्से में मोटरसाइकिलों को आग के हवाले कर दिया.
यह भी जानकारी मिल रही है कि पहले दोनों संप्रदाय के बीच में सुलह हो गया था कि एक दिन के लिए लाउडस्पीकर लगाया जाए. पूजा समाप्त होने के बाद लाउडस्पीकर उतार लिया जाएगा. इस दौरान थाना प्रभारी भी वहां उपस्थित रहे .सुलह होने के बाद फिर से दोनों गुटों के बीच झड़प हो गई .
फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण है, पुलिस स्थिति को शांत कराने में जुटी है.जिला प्रशासन ने आमलोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने तथा शांति बनाए रखने की अपील की है.

















