मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने राज्यसभा सांसद घायल महुआ माजी से मुलाकात
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने राज्यसभा सांसद।महुआ माजी से मुलाकात कर जल्द स्वस्थ होने की कामना की
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन आज एचबी।रोड स्थित ऑर्किड अस्पताल पहुंचे, वहां उन्होंने सड़क दुर्घटना में घायल राज्यसभा सांसद महुआ माजी से मुलाकात कर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। मौके पर मुख्यमंत्री ने ऑर्किड अस्पताल के चिकित्सकों से वहां इलाजरत राज्यसभा सांसद महुआ माजी के चिकित्सा तथा स्वास्थ्य सुधार से संबंधित जानकारी ली।

गौरतलब है कि राज्यसभा सांसद महुआ माजी और उनके परिजन महाकुंभ स्नान कर वापस रांची लौट रहे थे उसी दौरान बुधवार की अहले सुबह लातेहार स्थित होटवाग गांव के पास पहुंचते ही उनका वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में महुआ माजी और उनके परिजन घायल हो गए थे।


















