वैक्सीनेशन कार्य के अगले सत्र में फ्रंटलाइन वर्कर्स को वैक्सीन दिया जाएगा.

वैक्सीनेशन कार्य के अगले सत्र में फ्रंटलाइन वर्कर्स को वैक्सीन दिया जाएगा.

Share
Link copied

राँची : कोविड-19 वैक्सीनेशन का कार्य दिनांक 16 जनवरी 2021 से प्रारंभ हो चुका है। वैक्सीनेशन कार्य के अगले सत्र में फ्रंटलाइन वर्कर्स को वैक्सीन दिया जाना है। इसमें सभी पारा मिलिट्री फोर्स के जवान सम्मिलित हैं। इससे संबंधित दिशा निर्धारण हेतु आज दिनांक 16 जनवरी 2021 को अपर जिला दंडाधिकारी (विधि व्यवस्था), रांची श्री लोकेश मिश्रा ने सीआरपीएफ, सीआईएसएफ, आईटीबीपी और एसएसबी के पदाधिकारियों/प्रतिनिधियों के साथ समाहरणालय ब्लॉक ए स्थित कमरा संख्या 207 में बैठक की।

बैठक में एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्री लोकेश मिश्रा ने कहा कि दूसरे फेज़ में फ्रंटलाइन वर्कर्स को वैक्सीन दिया जाना है, इसे लेकर सभी जवानों एवं पदाधिकारियों का डेटाबेस फॉर फॉर्मेट भरकर उपलब्ध कराएं ताकि जिला प्रशासन द्वारा ससमय वैक्सीनेशन की तैयारी पूरी की जा सके। उन्होंने कहा कि डाटाबेस में पैरामिलेट्री फोर्स के अलावा भी (अदर देन फोर्स की भी) एंट्री करनी है।

श्री लोकेश मिश्रा ने बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों/प्रतिनिधियों से 20 जनवरी 2021 तक डेटाबेस उपलब्ध कराने का निर्देश दिया ताकि कमियों को ससमय दूर किया जा सके।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow